देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

श्री चित्रगुप्त मंदिर परिसर में संध्या महाआरती आयोजित, आम-सभा का आयोजन

जहानाबाद


श्री चित्रगुप्त सेवा संघ जहानाबाद के द्वारा श्री चित्रगुप्त वार्षिक पूजन दिवस के अवसर पर आम-सभा के उपरांत  संध्या महाआरती का आयोजन किया गया साथ ही साथ 123 वां स्मारिका का विमोचन प्रधान संपादक अनिल सिन्हा संरक्षक उमा प्रसाद एवं सभी सदस्य गण के द्वारा किया गया  ! मंदिर परिसर में उपस्थित सभी वक्ताओं ने संघ  समाज के उन्नति के लिए अपना अपना विचार प्रकट किया   ! संघ के संरक्षक उमा प्रसाद के द्वारा कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया ! वहीं संघ के अध्यक्ष शशिकांत ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैं संघ के प्रगति के लिए हर संभव प्रयास किया हूँ, साथ ही  संघ के उपाध्यक्ष संतोष श्रीवास्तव ने विशेष रूप से कैथी-लिपि को लेकर कायस्थ समाज के बीच विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि युवा हीं कैथी लिपि को संजो कर रख सकते है ! वहीं संघ के महासचिव रमेश कुमार सिन्हा ने मंदिर नवनिर्माण को लेकर अपना विचार प्रकट किया उनके साथ-साथ उपस्थित  वक्ताओं ने संघ की उन्नति के लिए अपना अपना-विचार रखा !बताते चलें कि मंच का संचालन रितेश कुमार सिन्हा के द्वारा किया गया !  वही आमसभा का समापन करते हुए अध्यक्ष के द्वारा इस वर्ष दिवंगत आत्माओं की शांति के प्रार्थना किया साथ हीं आम-सभा   में उपस्थित चित्रांशो के द्वारा दिवंगत आत्माओं के लिए  दो मिनट का मौन रखा गया !

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!