देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित हुई बिहार की बेटी* *दिल्लू को मिला युवा जागृति अवार्ड

आरा
बिहार की दिल्लू सिंह को राष्ट्रस्तरीय ‘समर्पण युवा जागृति  2024’ अवार्ड से सम्मानित किया गया। रोहतास जिला के दिनारा प्रखंड के गुमसेज पंचायत के बसुहारी गांव के हरेंद्र कुमार सिंह की बेटी, सेवानिवृत शिक्षक ललन प्रसाद सिंह की पोती वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर गणित विभाग की छात्रा व एनएसएसके एनआइसी कैम्प, जगन्नाथ पुरी में अपना जलवा बिखेर चुकी दिल्लू को उसके समाज सेवा के लिए इस अवार्ड से नवाजा गया।इस अवार्ड के लिए देश भर से चुने गये बीस प्रत्याशियों में दिल्लू भी एक है।
     समारोह का आयोजन केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के न्यू ऑडिटोरियम में रविवार (10 नवंबर 2024) को किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि डॉ हरि सिंह गौड़ केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर के कुलपति व मध्य प्रदेश के कुलाधिपति के एल बेरवाल थे जबकि अध्यक्षता जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय , जोधपुर के पूर्व कुलपति डॉ लोकेश शेखावत ने की।
बहुमुखी प्रतिभा की धनी दिल्लू को इसके पूर्व समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य  के लिए ह्यूमेंट्रेंयन सेवा साथी सम्मान 2024 से सम्मानित किया जा चुका है तो आकाशवाणी – दूरदर्शन के कार्यक्रमों में भाग लेने वाली दिल्लू के कई आलेख विभिन्न पत्रों में प्रकाशित हैं।
2021से राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़कर समाज सेवा के क्षेत्र के विविध मुद्दों यथा रक्तदान,  मतदाता जागरूकता,स्वच्छता,  निःशुल्क शिक्षा, नुक्कड़ नाटक, सहित कृषि विज्ञान केन्द्र, आरा के सहयोग से वृक्षारोपण में तीन वर्षों से भी अधिक समय से सहभागिता निभा रही है तो  नई आशा से जुड़ कर स्लम बस्तियों में सर्वे, स्वास्थ शिविर तथा इन्टर्नरशिप कार्यक्रमों के साथ सरकारी – गैर रसरकारी विद्यालयों में विद्यार्थियों को स्वच्छता, प्लास्टिक का दुष्प्रभाव, शुद्ध पेयजल, पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण आदि विषयों पर जागरूकता अभियान,विभिन्न पंचायतों में सरकारी योजनाओं यथा- डिजिटल साक्षरता, कैशलेस इंडिया, रिन्यूबल एनर्जी, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना प्रधानमंत्री जन-धन योजना, प्रधानमंत्री बीमा योजना आदि के संबंध में लोगों को जागरूक करते रही है। इसके अलावा स्वयं  द्वारा 43  दिवसीय निशुल्क लोकनृत्य, पेटिंग, कविता लेखन, संवाद, लोकगीत गायन विषयक समर कैंप का आयोजन के माध्यम से बच्चों को विभिन्न विशेषज्ञों द्वारा विभिन्न विधाओं में प्रशिक्षित किया जा चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!