देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

राज्य स्तरीय विद्यालय तलवारबाजी अंडर 14,17,19 बालक/बालिका ओपन ट्रायल प्रतियोगिता के लिए जहानाबाद तलवारबाजी की टीम मोतिहारी खेल भवन पहुंची

जहानाबाद
            जिले से राज्य स्तरीय विद्यालय तलवारबाजी अंडर 14,17,19 बालक/बालिका ओपन ट्रायल प्रतियोगिता 2024-25 के लिए जहानाबाद तलवारबाजी की टीम मखदुमपुर से दिनांक 1/11/24 को रवाना हो कर मोतिहारी खेल भवन पहुंची।

जहानाबाद जिले से कुणाल सिंह आर्या डी ए वी स्कूल एवं गौरव कुमार और विश्व संस्कार ब्रिलियंट स्कूल कुल तीन खिलाड़ी दल प्रभार सह प्रशिक्षक अन्नू शक्ति सिंह के नेतृत्व में जहानाबाद जिले को राज्य स्तर प्रतिनिधित्व किया। ये प्रतियोगिता दिनांक 2/11/24 को खेल भवन किया गया।

मोतिहारी जिले के जिलाधिकारी सौरव जोड़वाल ने दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का उदघाटन किया साथ में अपर सहमर्ता एवं नगर आयुक्त भी मौजूद थे।

तलवारबाजी प्रतियोगिता में 15 जिले से कुल 153 खिलाड़ी शिरकत कर रहे है।सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों के लिए उज्वल भविष्य की कामना किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!