देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

पुलिस के गस्ती गाडी   में तेज रफ्तार से मोटरसाइकिल सवार ने मारी ठोकर।

पुलिस सहित मोटरसाइकिल सवार हुआ घायल।*

रतनी फरीदपुर(जहानाबाद) – तेज रफ्तार से से मोटरसाइकिल सवार पुलिस की गाड़ी लगी को देख अनियंत्रित हो गया, फलस्वरूप पुलिस गाड़ी के पास खड़े पुलिस से जा टकराया। जिससे मोटरसाइकिल पर सवार दो एवं एक पुलिस पदाधिकारी घायल हो गए। घायलावस्था में तत्काल दोनों मोटरसाइकिल सवार एवं पुलिस पदाधिकारी को शकूराबाद पीएचसी में लाया गया। जिन्हें डाॅक्टर ने प्राथमिक उपचार कर जहानाबाद रेफर कर दिया गया।
वही रात्रि गश्त कर रहे घायल शकूराबाद थाना में पदस्थापित ए एस आई लक्षुमण प्रसाद ने बताया कि बीते शनिवार की रात्रि करीब 9 बजे शकूराबाद नेहालपुर रोड मे रघुनाथ ग॑ज सुर्य म॑दिर के पास पुल पर गाड़ी खड़ी कर खड़ा था,कि अचानक देखा कि शकूराबाद की ओर से एक तेज रफ्तार से मोटरसाइकिल आ रही है, नजदीक आने पर मोटरसाइकिल को तेज गति से आने के कारण रोकने की प्रयास किया। ज्योंहि नजदीक आया देख हाथ देकर रोकने की कोशिश किया, तो मोटरसाइकिल सवार ने मुझे ही ठोकर मार दी। फलस्वरूप मैं भी घायल हो गया, तथा मोटरसाइकिल पर सवार दोनों युवक घायल हो गया। वही उन्होंने बताया कि घायलावस्था में दोनों मोटरसाइकिल सवार एवं मैं पी एच सी शकूराबाद इलाज हेतु आया, जहां डॉक्टरों द्वारा इलाज कराने के उपरांत जहानाबाद रेफर कर दिया गया।
वही उन्होंने बताया कि मोटरसाइकिल सवार शकूराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम नोआवाॅ निवासी दीपक कुमार एवं कौशल कुमार बताया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!