देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

प्रखंड क्षेत्र में पैक्स चुनाव को लेकर तेज हुई सरगर्मी, मतदाताओं को रिझाने में झूटे प्रत्याशी

रिपोर्ट, संजय सोनार
कुर्था (अरवल) प्रखंड क्षेत्र के आठ पंचायत में हो रहा है पैक्स चुनाव को लेकर इन दिनों सरगर्मी काफी तेज हो गई। पैक्स अध्यक्ष के प्रत्याशी मतदाताओं को रिझाने के लिए अपने-अपने पंचायत क्षेत्र में दिन-रात एक किये हुए हैं वहीं मतदाता भी खुलकर किसी भी प्रत्याशियों के समर्थन में नहीं आ रहे हैं जिससे प्रत्याशियों की बेचैनी काफी बढ़ गई है हालांकि लगातार पैक्स अध्यक्ष के प्रत्याशी द्वारा अपने-अपने पंचायत क्षेत्र में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहे हैं शनिवार को कुर्था प्रखंड के निगम पंचायत के पैक्स अध्यक्ष प्रत्याशी रवि प्रकाश अपने पंचायत क्षेत्र में मतदाताओं को गोलबंद करने में जुट गए हैं। इस मौके पर निघवा पंचायत के पैक्स अध्यक्ष प्रत्याशी रवि प्रकाश ने बताया कि हम पिछले 15 वर्षों से निघवा पंचायत में पैक्स अध्यक्ष के रूप में कार्य किए हैं और हमने किसानों के लिए कई बेहतर कार्य किए हैं उन्होंने कहा कि क्षेत्र के जनता अगर हमें निर्वाचित करती है तो मैं आने वाले दिनों में निघवा पंचायत में कोल्ड स्टोर का निर्माण कराऊंगा जिससे किसानों को अपने उपजे हुए अनाजों को कोल्ड स्टोर में रखकर महंगे दामों में बेच सके हालांकि निघवा पंचायत के पैक्स अध्यक्ष रवि प्रकाश अपने जीत के प्रति पूरी तरह से आस्वस्त दिख रहे हैं वहीं प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायत में चुनाव को लेकर सभी प्रत्याशी दिन-रात मेहनत करने में जीत गए हैं तथा मतदाताओं को रिझाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!