नव सेवाश्रम संस्था द्वारा राधा स्वामी संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के जन्मदिन के मौके पर स्टेशन परिसर में जरूरतमंद महिलाओं के बीच वस्त्र का किया गया वितरण ।

जहानाबाद
शनिवार की शाम नव सेवाश्रम संस्था के द्वारा एक विशेष आयोजन किया गया। जहां राधा स्वामी संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपक शर्मा जी के जन्मदिन के अवसर पर स्टेशन परिसर में जरूरतमंद महिलाओं के बीच में वस्त्र वितरण किया गया ताकि समाज के इस हिस्से को भी सहायता मिल सके। इस मौके पर संस्था के संस्थापक अमित कैप्टन ने कहा कि हमने दीपक शर्मा जी के जन्मदिन के मौके को एक नेक काम में बदलने का संकल्प लिया था। जरूरतमंद महिलाओं को वस्त्र वितरित कर हम उनके चेहरे पर मुस्कान लाना चाहते थे जिसके कारण हमने वितरण किया। हमारी संस्था का उद्देश्य हमेशा समाज सेवा रहा है और हम इसी दिशा में काम कर रहे हैं। अलग अलग समय पर हमलोग इस तरह के कार्य कर जरूरमंद लोगों की सहायता करते हैं। इसके आगे उन्होंने ये भी कहा कि इस तरह के कार्यक्रम समाज में एक सकारात्मक बदलाव लाने में सहायक हो सकते हैं और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों का सिलसिला जारी रहेगा। गौरतलब हो कि इस तरह की पहल से समाज के गरीब वर्ग को काफी लाभ मिलता है और यह हमें एकजुट होकर सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने की प्रेरणा देता है।
