देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को कमालपुर जाने के क्रम में जगह-जगह की गई स्वागत

रिपोर्ट, संजय सोनार
कुर्था (अरवल) बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष सह बिहार सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को रविवार को गया जिले के कमालपुर में गोवर्धन पूजा को लेकर आयोजित कार्यक्रम में कुर्था गया सड़क मार्ग से कमालपुर जाने के क्रम में जगह-जगह नेता प्रतिपक्ष को राजद नेताओं ने फुल माल देकर स्वागत किया। मोतीपुर बाजार में जिला परिषद सदस्य रंजन यादव के नेतृत्व में नेता प्रतिपक्ष को भव्य स्वागत किया गया। वहीं मुबारकपुर गांव के समीप रामचरित्र सिंह महाविद्यालय के सचिव सह राजद के वरिष्ठ नेता सुरेंद्र कुमार सिंह के द्वारा स्वागत किया गया। साथी कुर्था शकूराबाद मोड़ के समीप राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता सुनील कुमार यादव के नेतृत्व में नेता प्रतिपक्ष को भब्य स्वागत किया गया।
