बाल एवम किशोरी समूह के दो दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

जहानाबाद
अभियान स्वयंसेवी संस्था के तत्वाधान में जहानाबाद जिला के काको एवं जहानाबाद सदर प्रखंड के लक्षित गांव के बाल एवं किशोरी समूह सदस्यों का दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन स्थानीय ताज होटल जहानाबाद में किया गया । प्रशिक्षण शिविर में लटनपट्टी मुठेर शिकरिया भगवानपुर छोटी काको कोशियामा भदसरा गोडिहा रतन विगहा पाली आदि गांव के58बाल एवं किशोरी सदस्य उपस्थित हुए ।
प्रशिक्षण शिविर में प्रसिद्ध स्वर्णप्रभात कुमार ने हर चीजों को संबोधित करते हुए बताया कि अभियान स्वयं सेवी संस्था दोनों प्रखंडों के 20 गांव में जागरूकता का कार्य कर रही है । जिसके अंतर्गत समुदाय के स्वास्थ्य शिक्षा सरकारी योजना के लाभ बच्चों के वृद्धि निगरानी जैविक खेती किचन गार्डन मुर्गी पालन आदि को बढ़ावा देने का कार्य कर रही है । इस संदर्भ में बराबर संस्था द्वारा विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण का आयोजन गांव एवं प्रखंड स्तर के साथ-साथ राज्य स्तर पर भी करने का कार्य किया जाता है ।
प्रशिक्षण शिविर में अभियान सचिव श्री चंद्रभूषण जी द्वारा विभिन्न सरकारी योजना मनरेगा जननी सुरक्षा संस्थागत प्रसव मुद्रा योजना बिरधा वृद्धा पेंशन योजना जनधन योजना आयुष्मान कार्ड योजना ई -श्रम योजना के बारे में विस्तार से बताया गया ।
शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि पोषण शिक्षा , स्वास्थ्य शिक्षा कार्यक्रम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और बच्चों को स्वस्थ भोजन और पेय पदार्थों का चयन करने के लिए ज्ञान और कौशल प्रदान करती है।
प्रशिक्षण शिविर में मिथिलेश कुमार चांदनी कुमारी बलवीर कुमार मृत्युंजय कुमार आदित्य कुमारी नंदनी कुमारी प्रीति कुमारी अभिषेक कुमार उत्तम कुमार अंजली कुमारी रूपा कुमारी रोशन कुमार रजनीश कुमार गुलशन कुमार करिश्मा कुमारी सलोनी कुमारी शिवानी कुमारी शबनम कुमारी अर्चना कुमारी दिलीप कुमार खुशी कुमारी गौतम कुमार रघुवीर कुमार राहुल कुमार आदि बाल एवं किशोरी समूह सदस्यों ने अपने-अपने विचार का साझीकरण किया प्रशिक्षण शिविर को सफल बनाने में अभियान कार्यकत्ता श्रीमती रेणु कुमारी श्रीमती गायत्री कुमारी श्री तिलेश्वर कुमार का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।

