खेलदेशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

पटना में आयोजित राज्य स्तरीय विद्यालय खेल( भारोत्तोलन ) प्रतियोगिता में बालकों की टीम ने पूरे राज्य में लहराया परचम, विजेता टीम बनकर जहानाबाद लौटी जहां भव्य स्वागत किया गया

जहानाबाद 
राज्य स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता, 2024 25 में भरोतोलन विधा के लिए बालकों की अंडर- 17 और अंडर- 19 प्रतियोगिता पटना में 21 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक आयोजित की गई थी जिसमें जहानाबाद की टीम पूरे राज्य में विजेता बनकर उभरी है।
    सर्वमान्य प्रदर्शन (ओवरऑल विजेता) में जहानाबाद की टीम अजय रही है। अंडर- 17 अंडर-19 दोनों वर्गों में जहानाबाद को विजेता होने का गौरव प्राप्त हुआ है।
*उपलब्धि विवरणी* :-
U- 17 श्रेणी में,
73 किलोग्राम भार वर्ग में, अनिषेक राज साहिल प्रथम स्थान,
81 किलो भार वर्ग में यशराज को प्रथम स्थान प्राप्त
89 किलोग्राम भार वर्ग में आदित्य राज को प्रथम स्थान
96 किलोग्राम भार वर्ग में रोहित कुमार को प्रथम स्थान
102 किलोग्राम भार वर्ग में अनुराग देव को प्रथम स्थान
102 किलोग्राम से ज्यादा भार वर्ग में उज्जवल सिंह को प्रथम स्थान 
67 किलोग्राम भार वर्ग में रबिन कुमार को द्वितीय स्थान
61 किलोग्राम भार वर्ग में नीरज कुमार को तृतीय स्थान

U- *19 श्रेणी* में,
67 किलोग्राम भार वर्ग में आदित्य कुमार को प्रथम स्थान
89 किलोग्राम भार वर्ग में हिमांशु कुमार को प्रथम स्थान
96 किलोग्राम भार वर्ग में अमन मेहता को प्रथम स्थान
102 किलोग्रामभार वर्ग रामानंद कुमार को प्रथम स्थान
102 किलोग्राम से ज्यादा के भार वर्ग में गौरव सिंह को द्वितीय स्थान
55 किलोग्राम भार वर्ग में ,रिशु कुमार को द्वितीय स्थान
73 किलोग्राम भार वर्ग में, रोशन कुमार को द्वितीय स्थान
81 किलोग्राम भार वर्ग में, हर्ष राज सिंह द्वितीय,
         राज्य स्तरीय विद्यालय भारोत्तोलन प्रतियोगिता की विजेता, जहानाबाद की टीम, दिनांक 24 अक्टूबर की संध्या को ही जहानाबाद पहुंची ,जहां गांधी मैदान स्थित खेल भवन में, जिला प्रशासन की तरफ से उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा, श्रीमती पूनम कुमारी के द्वारा खिलाड़ियों का स्वागत किया गया।
    जिला पदाधिकारी ,श्रीमती अलंकृता पांडे के द्वारा भी इस अवसर पर भारोत्तोलन की पूरी टीम को तथा इस क्षेत्र में काम करने वाले हमारे खेलो इंडिया के स्मॉल सेंटर ,संगठन  ,कोच को ढेरों बधाइयां दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!