बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्री कृष्णा बाबू को मिले भारत रत्न :- डॉ जितेंद्र शर्मा


कुर्था (अरवल) बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री श्री कृष्णा बाबू को मिले भारत रत्न चुकी श्री कृष्णा बाबू लगातार 17 वर्षों तक बिहार के मुख्यमंत्री की कुर्सी को सुशोभित किए थे आज तक उनको किसी ने रिकॉर्ड नहीं तोड़ा है बावजूद उन्हें अब तक भारत रत्न नहीं दिया जा सका जबकि कई ऐसे पूर्ब मुख्यमंत्री रहे हैं जिन्हें भारत रत्न से नवाजा जा चुका है परंतु बिहार के मुख्यमंत्री भूमिहार समाज को उपेक्षा कर रही है भूमिहार समाज के वरिष्ठ नेता सह अहमदपुर हरना पंचायत के पूर्व मुखिया सह पैक्स अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कही साथ ही उन्होंने कहा कि श्री कृष्णा बाबू को बिहार समेत कई राज्यों में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा बावजूद सरकार उन्हें उपेक्षा कर रही है जिसके वजह से भारत रत्न जैसे सम्मान से नहीं नवाजा जा सकता है वहीं उन्होंने कहा कि श्री कृष्ण सिंह (सिन्हा) (21 अक्टूबर 1887 – 31 जनवरी 1961), जिन्हें श्री बाबू के नाम से भी जाना जाता है, भारतीय राज्य बिहार (1946-61) के पहले मुख्यमंत्री थे। द्वितीय विश्व युद्ध की अवधि को छोड़कर, सिन्हा 1937 में पहली कांग्रेस सरकार के समय से लेकर 1961 में अपनी मृत्यु तक बिहार के मुख्यमंत्री थे।आधुनिक बिहार के निर्माता बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री बिहार केसरी डॉ.श्री कृष्ण सिंह का जन्म शेखपुरा जिले बरबीघा नगर क्षेत्र अंतर्गत माउर गांव में हुआ था, लेकिन आजादी के लड़ाई के महान योद्धा, महान चिंतक और प्रखर समाजवादी नेता होने के नाते उनकी पहचान बिहार ही नहीं बल्कि देश के हर कोने तक पहुंच गई थी। एक किसान परिवार में जन्में डॉ.श्री कृष्ण सिंह का खपरैलनुमा घर आज भी उनकी सादगी, ईमानदारी की याद दिलाता है। हालांकि उनके वंशज आज आलिशान भवन में रह रहे हैं लेकिन उनकी स्मृतियां आज भी माउर गांव में शेष है जब भी कोई बाहर का व्यक्ति पटना से देवघर की ओर जाता है तो एक नज़र माउर गांव के उस खपरैलनुमा मकान की ओर जरूर डालता है। उसी खपरैलनुमा मकान में जन्मे श्री बाबू नमक सत्याग्रह आंदोलन से लेकर समाज सुधारक एवं आधुनिक बिहार के निर्माता होने की दूरी तय की थी। चाहे बरौनी सिंदरी का कारखाना हो या रांची का एचईसी कारखाना सभी श्री कृष्ण सिंह की ही देन कही जाती है। बावजूद अब तक ना तो केंद्र सरकार और नहीं बिहार सरकार उन्हें भारत रत्न जैसे सम्मान से नवाजा है वहीं उन्होंने कहा कि श्री कृष्णा बाबू को भारत रत्न से नवाजा जाए इस मौके पर कई गणमान्य लोक शामिल थे।